भव्य समारोह के साथ भागलपुर क्रिकेट लीग सीजन–4 का हुआ आगाज़, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
भागलपुर क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन–4 का भव्य उद्घाटन किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, समाजसेवी सह बीसीएल अध्यक्ष विजय कुमार यादव, बिहार टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, बीसीएल डायरेक्टर अभिषेक शानू, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण एवं बबीता यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।