न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ, समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू के शपथग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को बिहार लोक भवन, पटना में गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।