अब 37 लाख तक की गाड़ी में चलेंगे बिहार के मंत्री, अधिकारियों के लिए भी बढ़ी लिमिट
पटना, 29 मार्च। बिहार में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की सरकारी गाड़ियों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने समय के साथ बढ़ती कीमतों और तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकारी वाहनों की खरीद सीमा में इजाफा कर दिया है। इस फैसले के बाद अब अधिकारियों को पहले की तुलना में ज्यादा महंगी और आधुनिक सुविधाओं से लैस गाड़ियां उपलब्ध हो सकेंगी।