दरभंगा के 24 केंद्रों पर कल होगी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, कदाचार रोकने के कड़े इंतजाम
NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 27 जून। बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 933 पदों पर भर्ती के लिए 28 जून (रविवार) को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा जिला मुख्यालय के 24 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी।