बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह: ‘भ्रष्टाचार की रोकथाम में परिवार एवं महिलाओं की भूमिका’ पर मंथन, हाईटेक निगरानी व्यवस्था पर दिया गया जोर
NEWS PR डेस्क: पटना, 8 जुलाई। बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह (2 से 8 जुलाई) के समापन अवसर पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार द्वारा बुधवार को पटना स्थित ब्यूरो सभागार में “भ्रष्टाचार की रोकथाम में परिवार एवं महिलाओं की भूमिका” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने की।