बांकीपुर उपचुनाव से भाजपा प्रत्याशी अभिषेक बंटी पीछे हटे, चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान
NEWS PR डेस्क: पटना, 10 जुलाई। बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ ने चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है।