चेक डैम ने बदली किसानों की तकदीर: फसलों को मिली संजीवनी, पेयजल संकट हुआ समाप्त
NEWS PR डेस्क: दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड अंतर्गत हरसिंगपुर गांव में निर्मित चेक डैम आज ग्रामीण विकास और जल संरक्षण की मिसाल बन गया है। वर्षा जल संचयन के उद्देश्य से बनाए गए इस डैम ने न केवल किसानों की सिंचाई समस्या को दूर किया है, बल्कि पीने के पानी के संकट से भी ग्रामीणों को राहत दिलाई है।