बिहार में राज्यसभा सीटों पर घमासान: ‘हम’ ने ठोकी दावेदारी, बोली-गठबंधन में हमें कम आंका जाता है
NEWS PR डेस्क: आगामी 9 अप्रैल को बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली होने जा रही हैं। तारीख नजदीक आते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और एनडीए खेमे के भीतर दावेदारी को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) ने भी एक सीट पर अपना दावा मजबूत तरीके से पेश किया है।