खाकी पर ‘डकैती’ का गंभीर आरोप, महादलित परिवार के घर पुलिसिया तांडव का दावा
पटना बिहार में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गया और वैशाली की घटनाओं के बाद अब राजधानी पटना से खाकी को कटघरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में पुलिस पर एक महादलित परिवार के घर में जबरन घुसकर लूट, तोड़फोड़ और जातिसूचक गाली-गलौज जैसे बेहद गंभीर आरोप लगे हैं।