भागलपुर में हाई कोर्ट बेंच की मांग तेज, सांसद मनन मिश्रा ने दिया समर्थन
NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 05 अप्रैल। जिला में हाई कोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने इस मुद्दे पर खुलकर समर्थन जताते हुए इसे समय की जरूरत बताया है।