बिहार की प्रमुख सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने की कवायद, सभी विभागों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
NEWS PR डेस्क: पटना, 8 जुलाई। बिहार की महत्वाकांक्षी सड़क एवं एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से पथ निर्माण विभाग ने यूटिलिटी शिफ्टिंग और विभिन्न विभागों से मिलने वाली मंजूरियों की प्रक्रिया में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग (NHAI), राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तथा नए बाईपास निर्माण के दौरान आ रही बाधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।