नालंदा के मघड़ा शीतला मंदिर मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
NEWS PR डेस्क: बिहार के नालंदा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। बिहारशरीफ के नजदीक स्थित मघड़ा शीतला मंदिर के पास लगे मेले में अचानक भगदड़ मचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में अब तक 5 महिला श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।