लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू परिवार को बड़ा झटका, लालू यादव समेत 40 से अधिक आरोपियों पर आरोप तय
लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। राउस एवेन्यू कोर्ट की सीबीआई की विशेष अदालत ने इस मामले में लालू यादव सहित 40 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं।