गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पटना ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ
NEWS PR डेस्क: गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत बड़ी कार्रवाई की … Read More
NEWS PR डेस्क: गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत बड़ी कार्रवाई की … Read More
NEWS PR डेस्क: देश की आधुनिक सेमी हाईस्पीड ट्रेनों में शामिल रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22350) रविवार देर रात तकनीकी … Read More
गयाजी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आपरेशन विलेप के तहत वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। गया जंक्शन पर गश्त के दौरान आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दून एक्सप्रेस से 102 जिंदा कछुओं को बरामद किया, जिन्हें सुरक्षित रूप से वन विभाग को सौंप दिया गया। बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत लगभग 51 लाख रुपये आंकी गई है। घटना गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे की है। वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव एवं निरीक्षक चंदन कुमार (अपराध आसूचना शाखा/गया) के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में अपराध नियंत्रण एवं निगरानी हेतु संयुक्त गश्त की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन पर खड़ी ट्रेन संख्या 13010 दून एक्सप्रेस के कोच एस-3 की जांच की गई।