निगरानी मामलों में सरकार का रुख सख़्त,अपर मुख्य सचिव ने लंबित परिवादों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
निगरानी से जुड़े मामलों में लंबित कार्रवाई को लेकर बिहार सरकार ने सख़्ती दिखाई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सभी विभागों के मुख्य निगरानी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।