ऑनलाइन मनी गेम्स पर देशभर में बैन, सरकार ने लागू किया ‘ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम-2025’
NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली, 19 मार्च 2026: केंद्र सरकार ने देश में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को नियंत्रित करने और सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए ‘ऑनलाइन गेमिंग प्रोत्साहन और विनियमन अधिनियम, 2025’ लागू कर दिया है। इस नए कानून के तहत सभी प्रकार के ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।