LNJP अस्पताल में निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, दो डॉक्टरों को शो-कॉज नोटिस
NEWS PR डेस्क: पटना, 08 जुलाई। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंगलवार को LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, इलाज की व्यवस्था, ओपीडी, वार्ड और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान मिली अनियमितताओं पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो डॉक्टरों के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।