SC/ST एक्ट का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , नौजवान फूट-फूट कर रोने लगा , डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तुरंत जांच के निर्देश दिए
बिहार में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाया है। एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने डीएम और एसपी को तत्काल सख्त जांच करने के आदेश दिए। बिहार में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने गहरी नाराजगी जताई। भूमि विवाद से जुड़े इस मामले में पीड़ित का आरोप है कि उसे और उसके परिवार को झूठे एससी/एसटी एक्ट केस में फंसाया गया। मौके पर डिप्टी सीएम ने डीएम और एसपी को सख्त हिदायत देते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए।