बिहार में निवेशकों को सुरक्षा और भरोसे की गारंटी, हर तीन महीने पर व्यवसायियों के साथ होगी डीएम-एसपी की बैठक: सम्राट चौधरी
NEWS PR डेस्क: पटना, 25 मई 2026: बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में उद्योगपतियों और व्यवसायियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि अब प्रत्येक तीन महीने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला स्तर पर व्यवसायियों के साथ नियमित बैठक करेंगे, ताकि उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी मुद्दों का समाधान किया जा सके।