IRCTC SCAM: लालू यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार, 5 जनवरी को IRCTC घोटाला मामले की सुनवाई हुई, जिसमें आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कोई राहत नहीं मिली। अदालत ने निचली अदालत के आरोप तय करने वाले आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही कोर्ट ने मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो से जवाब भी तलब किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी।CC C