बिहार में वज्रपात का कहर, तीन जिलों में पांच लोगों की मौत; मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान
NEWS PR डेस्क: पटना, 20 जून। बिहार में वज्रपात की घटनाओं ने एक बार फिर जानलेवा रूप ले लिया है। वैशाली, नवादा और जमुई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।