डुमरांव की मिट्टी से उठी बिस्मिल्लाह की वह धुन, जिसने दुनिया को मुरीद बनाया: मुरली मनोहर श्रीवास्तव
NEWS PR डेस्क: पटना, 21 मार्च। भारतीय संगीत की परंपरा में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सिर्फ़ कलाकार नहीं, बल्कि संस्कृति की जीवित धरोहर बन जाते हैं। उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ उन्हीं विरले कलाकारों में थे, जिनकी शहनाई में डुमरांव की सोंधी महक और वाराणसी की आध्यात्मिकता एक साथ गूंजती थी। उन्होंने अपनी साधना और सादगी से शहनाई को न केवल शास्त्रीय संगीत के शिखर तक पहुँचाया, बल्कि उसे दुनिया भर में सम्मान दिलाया।