पटना रेलवे यार्ड में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; रेलवे क्रेन जलकर खाक, बड़ा हादसा टला
NEWS PR डेस्क: पटना, 12 जुलाई। राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार तड़के करीब 4:30 बजे भीषण आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल रूम में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।