कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: रिश्वतखोरी में गिरफ्तार अधिकारी निलंबित, सेवानिवृत्त डीएओ से 24.84 लाख की रिकवरी
NEWS PR डेस्क: पटना,06 जुलाई। बिहार कृषि विभाग ने भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के मामलों में दो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एक ओर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (पश्चिम) हिमांशु कुमार को जमानत मिलने के बाद दोबारा निलंबित कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर एचडीपीई सिंचाई पाइप योजना में गड़बड़ी के मामले में सेवानिवृत्त जिला कृषि पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह से 24.84 लाख रुपये की वसूली का आदेश जारी किया गया है।