पूर्वी चंपारण जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, 14 उत्पाद कर्मी निलंबित
NEWS PR डेस्क: बिहार के पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे उत्पाद विभाग में हड़कंप मच गया है।