बलिदान दिवस पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, अगले साल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम समर्पित होगा भव्य पार्क
NEWS PR डेस्क: पटना, 23 जून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष इसी दिन डॉ. मुखर्जी के नाम पर एक भव्य नए पार्क का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने पटना स्थित अटल सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान की।