लखीसराय स्टेशन की बदहाल व्यवस्था पर भड़के मंत्री विजय सिन्हा, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
NEWS PR डेस्क: लखीसराय, 24 मई। रेलवे स्टेशन की खराब व्यवस्थाओं को लेकर राज्य के कृषि मंत्री और स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा शनिवार को नाराज दिखे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान स्टेशन पहुंचे मंत्री ने यात्रियों से बातचीत की, जहां लोगों ने पेयजल की कमी, गंदगी, बैठने की अपर्याप्त व्यवस्था और खराब शौचालयों जैसी समस्याओं की शिकायत की।