मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण को लेकर छेड़ा बड़ा आंदोलन, 25 जुलाई से UP में निकालेंगे ‘संकल्प यात्रा’
NEWS PR डेस्क: पटना/लखनऊ, 24 मई। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के अधिकार, सम्मान और आरक्षण को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा करने का ऐलान किया है।