राष्ट्रीय युवा नीति 2026: विकसित भारत 2047 के लिए युवाओं को बनाया जाएगा बदलाव का केंद्र
NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली, 20 मार्च 2026: प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित राष्ट्रीय युवा नीति 2026 देश की युवा शक्ति को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक बड़ा और रणनीतिक कदम है। यह नीति युवाओं की आकांक्षाओं, क्षमताओं और भागीदारी को राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं से सीधे जोड़ने का प्रयास करती है।