बिहार राजनीति में नया ट्विस्ट: नीतीश कुमार से मिले राजद विधायक, RJD में टूट की अटकलें तेज
NEWS PR डेस्क: पटना, 02 अप्रैल। बिहार की राजनीति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। राष्ट्रीय जनता दल के भीतर संभावित असंतोष की खबरों के बीच पार्टी विधायक फैसल रहमान की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात ने सियासी माहौल को गरमा दिया है।