बिहार विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति गठित, मीडिया जगत के दिग्गज शामिल
बिहार विधान सभा सचिवालय ने विधानसभा के वर्ष 2025–26 एवं आगामी आदेश तक के लिए प्रेस सलाहकार समिति का गठन कर दिया है। इस संबंध में सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। समिति का गठन बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम–71(ग) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है।