पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के चेयरमैन श्री संजीव श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट
पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के चेयरमैन एवं रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यमी श्री संजीव श्रीवास्तव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री को शॉल, भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।