कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में निशांत कुमार, ड्यूटी से गायब PMCH के प्रभारी प्रिंसिपल पद से हटाया
NEWS PR डेस्क: पटना, 25 जून। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई प्रशासनिक लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। PMCH के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. गीता सिन्हा को अस्पताल का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।