विधानपरिषद में हुई नोकझोंक पर श्याम रजक ने तंज कसते हुए कहा, माघ का महीना है, नीतीश देवर हैं और राबड़ी भौजाई
सोमवार को नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। इस दौरान नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को “लड़की” कहकर संबोधित किया। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जदयू की ओर से व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। बिहार विधान परिषद में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।