मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में दिया नारा – ‘आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, गठबंधन नहीं तो वोट नहीं’
NEWS PR डेस्क: पटना/लखनऊ, 23 मई। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान आज भदोही में आयोजित प्रेस वार्ता में निषाद समाज के आरक्षण और राजनीतिक अधिकारों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि निषाद समाज अब जागरूक हो चुका है और अपने हक-अधिकार के लिए एकजुट होकर आंदोलन करेगा।