अब थाने जाने की जरूरत नहीं: बिहार पुलिस का स्मार्ट पोर्टल घर बैठे देगा 11 सेवाएं
NEWS PR डेस्क: पटना, 29 मार्च 2026: बिहार में पुलिस सेवाओं को डिजिटल और नागरिकों के लिए आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने ‘स्मार्ट नागरिक सेवा पोर्टल’ शुरू किया है, जिसके जरिए अब आम लोग कई जरूरी पुलिस सेवाओं का लाभ घर बैठे ही उठा सकेंगे।