पंचायत सचिवों पर सख्ती, वेतन से वसूली के आदेश; 33 कर्मियों पर जुर्माना
NEWS PR डेस्क: मधुबनी, 05 मई। जिले में समयबद्ध सेवा उपलब्ध नहीं कराने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत दंडित पंचायत सचिवों से जुर्माना राशि उनके वेतन से वसूलने के निर्देश दिए हैं।