राजधानी पटना बनेगा क्लीन सिटी, नगर निगम बनाएगा अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन
NEWS PR डेस्क: पटना: राजधानी को कचरा मुक्त और व्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में पटना नगर निगम ने व्यापक बुनियादी ढांचा योजना शुरू की है। शहर के सभी सर्किलों में आधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) स्थापित किए जा रहे हैं, जिन पर लगभग 53 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार, यह पहल शहर को स्मार्ट और स्वच्छ शहरी मॉडल की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।