बिहार में PNG विस्तार को रफ्तार: 24 घंटे में अनुमति देने का निर्देश, लाखों घरों तक पहुंचेगी पाइप गैस
NEWS PR डेस्क: पटना, 20 मार्च: बिहार सरकार ने राज्य में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के विस्तार को तेज करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अब गैस पाइपलाइन और वितरण प्रणाली से जुड़ी सभी अनुमतियां संबंधित नगर निकायों द्वारा 24 घंटे के भीतर जारी करनी होंगी।