राजा सलहेश महोत्सव का हुआ आयोजन, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति से सजी शाम
NEWS PR डेस्क: मधुबनी: मधुबनी जिले के रामपट्टी दुर्गास्थान परिसर में राजा सलहेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा देखने को मिली। कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।