बदलेगी बिहार क्रिकेट की तस्वीर, आईपीएल की मेजबानी को तैयार हुआ राज्य का पहला इंटरनेशनल स्टेडियम
NEWS PR डेस्क: राजगीर अब सिर्फ ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि बिहार के नए क्रिकेट हब के तौर पर भी अपनी पहचान बनाने जा रहा है। यहां बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, जिसे राज्य के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।