गया में धूमधाम से मनाया गया राजद का 30वां स्थापना दिवस, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प
NEWS PR डेस्क: गया, 05 जुलाई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30वें स्थापना दिवस पर रविवार को गया शहर के गेवाल बीघा स्थित हरिदास सेमिनरी के आर्य गैलरी ऑडिटोरियम में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन राजद के गया जिला अध्यक्ष निजाम मियां ने किया।