पटना एम्स में 44.50 लाख के गबन का खुलासा, चीफ कैशियर अनुराग अमन गिरफ्तार
पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। एम्स के चीफ कैशियर अनुराग अमन को 44.50 लाख रुपये के गबन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला एम्स प्रशासन द्वारा कराई गई आंतरिक ऑडिट के बाद उजागर हुआ।