चित्रगुप्त नगर थाने के नए थानाध्यक्ष बने शंकर झा और मंजीत ठाकुर को नौबतपुर थाने का दिया गया प्रभार
पटना पुलिस में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दारोगा रैंक के पदाधिकारी शंकर झा को सौंपी गई है। यह पद NEET छात्रा की मौत के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष रोशनी कुमारी
को निलंबित किए जाने के बाद खाली था।