सावधान! सीतामढ़ी में फिर भड़का गैंगवार? कुख्यात प्रॉपर्टी डीलर हत्या में चौंकाने वाले खुलासे
बिहार के सीतामढ़ी जिले में कुख्यात प्रॉपर्टी डीलर रामबाबू राय की हत्या ने एक बार फिर गैंगवार की आशंकाओं को हवा दे दी है। पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह और हमलावरों की पहचान के लिए हर एंगल से जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का आपराधिक जगत से पुराना नाता रहा है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि रामबाबू राय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। यह हत्या गैंगवार का नतीजा है या इसके पीछे कोई और वजह, इसकी जांच गहराई से की जा रही है।