पटना STF की बड़ी कार्रवाई, अंतरजिला कुख्यात अपराधी चंदन कुमार गिरफ्तार
| पटना एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने अंतरजिला स्तर पर सक्रिय कुख्यात अपराधी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहा यह अपराधी पटना, नालंदा और रोहतास जिलों में कई संगीन मामलों में वांछित था।