गया में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 230 किलो से अधिक डोडा अफीम के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार
NEWS PR डेस्क: गया जी, 08 अप्रैल। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मैगरा थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 10 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में करीब 230.800 किलोग्राम डोडा अफीम, एक पिकअप वाहन, चार बाइक और 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।