बिहार में महिला शिक्षकों को बड़ी राहत: मातृत्व पर दो साल तक अवकाश और घर के नज़दीक पोस्टिंग की सुविधा
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने महिला शिक्षकों के हित में अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि शिक्षिकाओं को उनके गृह जिले में संभव हो तो घर के नजदीक ही पदस्थापन देने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकें।