तेज रफ्तार थार ने रौंदे आधा दर्जन लोग, आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग; ड्राइवर की पिटाई के बाद पुलिस हिरासत में
राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दानापुर थाना क्षेत्र स्थित गोला रोड पर बुधवार देर रात एक अनियंत्रित तेज रफ्तार थार गाड़ी ने आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया, जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।