राजगीर नेचर और जू सफारी के लिए बसों की संख्या बढ़ेगी, टिकट दरों में भी होगा इजाफा
राजगीर में आने वाले पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए नेचर और जू सफारी में कई नई तैयारियां की जा रही हैं। यहां की बस सेवा बढ़ाई जाएगी, जिससे रोजाना आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुनी की जा सकेगी। इसके साथ ही वेटिंग एरिया, टॉयलेट और पेयजल कियोस्क जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी और विकसित किया जाएगा। टिकट बुकिंग के लिए 10 नए सेल्फ कियोस्क लगाए जाएंगे, जिससे पर्यटक आसानी से अपने टिकट खुद बुक कर सकेंगे।